सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- Sitamarhi News: शिवहर। जिले में फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शिवहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शिवहर थाने की पुलिस और डीआईयू की संयुक्त टीम ने अंतरजिला डकैती गिरोह के सरगना 25 हजार के इनामी बदमाश नगीना सिंह (65) को गिरफ्तार किया है। वह पूर्वी चंपारण के फेनहारा थाना क्षेत्र स्थित शेखौना गांव का निवासी है। उसकी लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। एसपी शैलेंद्र सिंह ने शनिवार को बताया कि नगीना सिंह किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से गिरोह के सदस्यों से मिलने 23 अक्तूबर को शिवहर थाने के ताजपुर गांव आया था। पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिलने के बाद शिवहर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ शिवहर जिले विभिन्न थानों में सात मामले दर्ज हैं। इस...