सीतामढ़ी, सितम्बर 25 -- Sitamarhi News: चोरौत। चोरौत पश्चिमी पंचायत के वर्मा गांव में बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताबड़तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने करीब 10 घरों और एक पान गुमटी को निशाना बनाकर नगद, जेवरात, मोबाइल, कपड़े समेत करीब 12 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में भय और दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मोनी कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। महुआ टोल निवासी सीताशरण राय के पुत्र नागेंद्र राय के घर से सोना-चांदी के टीका, नथिया, पायल, हसुली समेत अन्य जेवरात और बक्से में रखे 70 हजार रुपये नगद चोरी किए गए। चोरी गई संपत्ति का मूल्य करीब पांच लाख रुपये बताया गया है। चोर खाली बक्सा घर के पीछे फेंककर फरार हो गए। मोहन महतो और रामचंद्र महतो के घर से भी जेवरात और नगद समे...