Sitamarhi News: लूटकांड का फरार वारंटी गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 12 -- Sitamarhi News: बथनाहा। थाना पुलिस द्वारा लूटकांड के मामले में फरार एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नगर क्षेत्र के कपड़ौल गांव में छापेमारी कर आरोपित को पकड़ा है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान जयचंद साह के पुत्र राहुल के रूप में हुई है। वह लूटकांड से जुड़े कांड में फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष रूपेश ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस लंबे समय से फरार वारंटी की तलाश कर रही थी। छापेमारी के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: फरार आरोपी के घर पुलिस ने किया कुर्की जब्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.