सीतामढ़ी, सितम्बर 22 -- Sitamarhi News: बैरगनिया। लालबकैया नदी के जमुआ घाट पर स्नान के दौरान डूबी दो सगी बहनों में से एक का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेजा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, जमुआ वार्ड-14 निवासी रामकरण राय की पुत्रियां राधा कुमारी (10) और सोनाक्षी कुमारी (8) गत रविवार को ऐतवार पबनी के अवसर पर पड़ोस की महिलाओं के साथ जमुआ घाट स्थित लालबकैया नदी में स्नान करने गई थीं। स्नान के दौरान दोनों बहनें गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने दोनों बच्चियों की तलाश की, लेकिन तत्काल सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के पीपराढ़ी सुल्तान गांव के समीप नदी में एक बच्ची का शव ग्रामीणों ने देखा और इस...