सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- Sitamarhi News: उमाशंकर सीतामढ़ी। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और डॉक्टरों-कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। राज्य सरकार के निर्देशों की अनदेखी करने पर जिलाधिकारी ने जिले के 17 प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : सदर अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देशबायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली यह कार्रवाई बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को समय पर लागू नहीं करने के कारण की गई है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि 31 अगस्त तक सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बायोमेट्रिक हाजिरी प्रणाली पूरी तरह से चालू हो जानी चाहिए। निर्...