Sitamarhi News: लाइनर को चकमा दे नेपाली शराब जब्त किया, दो धराए
सीतामढ़ी, सितम्बर 4 -- Sitamarhi News: सोनबरसा। शराब की खेप को पुलिस से बचाकर निकालने के लिए तस्करों ने रास्ते में लाइनर तक तैनात कर रखा था। हालांकि सोनबरसा पुलिस ने रणनीति बदलकर लाइनर को चकमा देते हुए पांच बाइक पर लदी 1620 पीस नेपाली सॉफी शराब जब्त कर ली। जब्त शराब की कुल मात्रा करीब 466 लीटर बतायी गयी है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि तीन अन्य भागने में सफल रहे। कार्रवाई सोनबरसा थाना के अपर थानाध्यक्ष धीरज कुमार के नेतृत्व में की गयी। पुलिस को सूचना मिली थी कि पिपरा परसाईन पंचायत क्षेत्र के राजन माई स्थान से बकचौड़ा पुल के रास्ते बाइक से शराब की बड़ी खेप ले जायी जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान पांच बाइक को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी में सभी बाइक पर नेपाली सॉफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.