Sitamarhi News: लड़की को भगाकर ले जाने में प्राथमिकी दर्ज
सीतामढ़ी, जुलाई 16 -- Sitamarhi News: रमेश कुमार परिहार। बेला क्षेत्र के एक गांव से लड़की को बहला फुसलाकर व प्रलोभन देकर भगाने की सूचना है। मामले में लड़की के पिता ने एफआईआर कराई है। इसमें दीपे महतो एवं उसकी मां को नामजद किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना बीते 19 जून की है। एफआईआर के अनुसार लड़की के घर वाले खेत से कम कर लौटे तो घर में लड़की नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन में पता चला कि आरोपी अपनी मां के सहयोग से लड़की को बहला फुसला कर एवं प्रलोभन देकर भगा ले गया है। लड़की के पिता जब आरोपी के घर पहुंचे तो उसके घर में ताला लगा था। लड़की के पिता को मोबाइल पर बार-बार धमकी भी दी जा रही है। इसके बाद लड़की के पिता ने मामला दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.