सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र के लोहासी वार्ड संख्या 12 निवासी पवन साह की 18 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी शनिवार को लखनदेई नदी में डूब गई। घटना रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के महिसार पंचायत के दुलारपुर गांव स्थित लखनदेई नदी में हुई। समाचार संकलन तक युवती का पता नहीं चल सका था। मिली जानकारी के अनुसार गुड़िया अपनी दो सहेलियों के साथ नदी में स्नान करने गई थी। स्नान करने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। गुड़िया को डूबता देख दोनों सहेलियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और युवती को बचाने के लिए नदी में कूद पड़े। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: लखनदेई नदी में डूबी युवती, तलाश जारी स्थानीय लोगों की मदद से दोनों सहेलियों को सुरक्...