Sitamarhi News: लखनदेई नदी में गिरा ई-रिक्शा, जनहानि नहीं
सीतामढ़ी, जुलाई 24 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर के रिंग बांध रोड पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार से जा रहा एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर करीब 25 फीट नीचे लखनदेई नदी में जा गिरा। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ई-रिक्शा रिंग बांध रोड पर तेज गति से चल रहा था। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते ई-रिक्शा सड़क किनारे से फिसलते हुए सीधे नदी में जा गिरा। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले वाहन पानी में समा चुका था।गनीमत रही कि दुर्घटना के समय ई-रिक्शा में कोई सवारी मौजूद नहीं थी। यदि वाहन में यात्री सवार होते तो बड़ा हादसा हो सकता था और जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका थी। चालक भी किसी तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.