सीतामढ़ी, अक्टूबर 4 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी पुलिस अंचल कार्यालय में इंस्पेक्टर अविनाश चंद्रा की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी हुई। इसमें अंचल क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित कांडों की समीक्षा और अनुसंधान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। इंस्पेक्टर ने सभी थानाध्यक्षों से लंबित कांडों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अनुसंधान में आ रही कठिनाइयों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने पर विशेष जोर दिया। अपराध नियंत्रण व विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसके लिए थाना क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाई जाए। मुख्य सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: लंबित कांडों के शीघ्र निस्तारण का दिया निर्देश बैठक में ...