सीतामढ़ी, नवम्बर 28 -- Sitamarhi News: डुमरा। एसपी के निर्देश पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में ट्रैफिक थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में शहरी क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर रोको-टोको अभियान के साथ सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को रोककर उनके वाहनों के कागजात, हेलमेट और यातायात नियमों के पालन की जांच की जा रही है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस की ओर से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं, नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई भी की जा रही है। शहर में ट्रैफ...