Sitamarhi News: रेलयात्रीसंघ के सदस्यों की हुई बैठक
सीतामढ़ी, सितम्बर 9 -- Sitamarhi News: सुप्पी। सीतामढ़ी-रक्सौल रेलखंड के मोहनी मंडल हाल्ट स्टेशन परिसर में बुधवार को रेलयात्री संघ के सदस्यों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता रेलयात्री संघ के अध्यक्ष अम्बरीषा नन्द ने किया। बैठक में उपस्थित लोगों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मोहनी मंडल रेलवे हाल्ट स्टेशन पर सुगौली-दानापुर फास्ट पैसेंजर ट्रेन का ठहराव करने की मांग समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम से की गयी। बैठक में चन्द्रेश्वर ठाकुर, विन्देश्वर ठाकुर, जगदीश साह, मनोज कुमार मिश्र,गोनौर साह,शशि भूषण सिंह समेत रेलयात्री संघ के कई सदस्यों ने अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.