Sitamarhi News: रेबीज से बचाव को पशुपालकों को किया जागरूक
सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। विश्व रेबीज दिवस पर शनिवार को पशुपालन विभाग की ओर से जिले में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीतामढ़ी सदर, पुपरी व बेलसंड अनुमंडलीय पशुपालन अस्पताल के साथ जिला पशुपालन अस्पताल डुमरा में कार्यक्रम हुआ। डुमरा स्थित पशु शल्य चिकित्सालय में जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रेम कुमार झा की अध्यक्षता में पशुपालकों के लिए संगोष्ठी आयोजित की गई। डॉ. प्रेम कुमार झा ने पशुपालकों को रेबीज बीमारी के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रेबीज जानलेवा बीमारी है। लेकिन समय पर सावधानी और टीकाकरण से इससे बचाव संभव है। कुत्ते या अन्य संक्रमित पशु के काटने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने और निर्धारित समय पर एंटी-रेबीज टीका लगवाने की जरूरत है। यह भी पढ़ें- रेबीज उन्मूलन के लिए व्यापक जन-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.