सीतामढ़ी, सितम्बर 6 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक विकास सुविधा भवन में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ धनंजय कुमार, सीओ संतोष कुमार सिंह, सीडीपीओ रघुवंश कुमार, बीपीआरओ असलन जावेद एवं बीईओ रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक राम एकवाल राउत ने की, जबकि मंच संचालन खुशनंदन मंडल ने किया। समारोह के दौरान कुल 70 लोगों को सम्मानित किया गया। इनमें 50 सेवानिवृत्त शिक्षक एवं 20 अन्य लोग शामिल थे। सम्मान पाकर शिक्षकों के चेहरे पर खुशी नजर आई। मौके पर तिरहुत एमएलसी वंशीधर ब्रजवासी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह सेवानिवृत्त शिक्षक राधा रमण मेहता, नंद किशोर राउत, सोजेंद्र महतो, शोभा राय, संजय मंडल, शंकर पासवान, प्रभारी प्रधान...