Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर में ट्रक की ठोकर से युवक की हुई मौत, बहन गंभीर
सीतामढ़ी, सितम्बर 19 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर एसएच-22 पर रुन्नीसैदपुर बस स्टैंड के समीप गुरुवार की रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने टायर जलाकर करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। जानकारी के अनुसार रुन्नीसैदपुर उत्तरी पंचायत के हॉस्पिटल रोड निवासी ललन राम का 29 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार अपनी बहन के साथ पैदल जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात ट्रक ने दोनों को ठोकर मार दी। दुर्घटना में सुमन कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई।
घटनास्थल पर स्थानीय लोगों का आक्रोश घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने बस स्टैंड तथा थाना चौक के समीप बांस-बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया और टायर जलाकर प्रदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.