सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिलाधिकारी रिची पांडेय ने गुरुवार देर शाम रुन्नीसैदपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, दवा वितरण, प्रयोगशाला सेवाओं तथा मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों के साथ व्यवहार, दवा वितरण प्रणाली, लैब जांच व्यवस्था तथा टीबी जांच एवं उपचार से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सभी कमियों को शीघ्र दूर करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में व्यापक सुधार लाने का निर्देश दिया। नि...