Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
सीतामढ़ी, जुलाई 27 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर, सीतामढ़ी कार्यालय। क्षेत्र के बलिगढ़ आरा मिल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलिगढ़ वार्ड दो निवासी राकेश मंडल के 26 वर्षीय पुत्र रूपेश के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची रुन्नीसैदपुर थाने की पुलिस मामले की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार रूपेश कुमार अपने घर से बाइक पर सवार होकर रुन्नीसैदपुर-कटरा मोड़ की ओर जा रहा था। इसी दौरान रुन्नीसैदपुर से पुपरी मोड़ की दिशा में जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुअनि अभिषेक पाठक पुलिस बल के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.