Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर: निकाली गई कलशयात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत
सीतामढ़ी, अगस्त 7 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में समरसता संकल्प अभियान के तहत निकाली गई कलश यात्रा का शुक्रवार को रुन्नीसैदपुर थाना चौक पर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची कलश यात्रा का स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ धनंजय कुमार की देखरेख में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास के विचार सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देते हैं। उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना ही अभियान का उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: संत रविदास की कलश यात्रा का रुन्नीसैदपुर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.