Sitamarhi News: रील डालने के आरोप में महिला सिपाही निलंबित
सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- Sitamarhi News: शिवहर। सरकारी राइफल के साथ मनोरंजन आधारित गाने पर रील बनाकर निजी सोशल मीडिया पर पोस्ट करना जिले के एक महिला सिपाही को महंगा पड़ गया। इस मामले में जिले में कार्यरत महिला सिपाही प्रियंका कुमारी को एसपी शैलेन्द्र सिंह द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिले में कार्यरत महिला सिपाही प्रियंका कुमारी द्वारा स्वयं और अपनी बहन के साथ सरकारी राइफल के साथ मनोरंजन आधारित गाने पर रील बनाते हुए वीडियो निजी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जा रहा था। एसपी ने बताया कि महिला सिपाही नवादा जिले की निवासी है। उसकी वहन वहां से रील सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही थी। इसकी जांच करायी गई। साथ ही इस संबंध नवादा एसपी द्वारा जांच के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा की गई थी। जिसके आलोक में महिला सिपाही को तत्काल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.