Sitamarhi News: रीगा लूट: बाइक से पीछा कर बदमाशों को पकड़ा
सीतामढ़ी, अगस्त 25 -- Sitamarhi News: रीगा। क्षेत्र के परसौनी पथ पर धनुषी टोला के पास सोमवार की सुबह लूट के मामले में सोनार गांव निवासी दिनेश प्रसाद सिंह के पुत्र सीएसपी संचालक धीरेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना प्रतिदिन की तरह अपनी बाइक से पकड़ी गांव स्थित सीएसपी केंद्र जा रहे थे। इसी दौरान रेवासी उच्च विद्यालय और धनुषी टोला के बीच मुख्य पथ पर दो कट्टों से लैस अपाचे बाइक सवार तीनों बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बैग में रखे 56 हजार रुपये लूटकर भागने लगे। सीएसपी संचालक के शोर मचाते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत सक्रिय हो गए और बाइक से पीछा कर तीनों बदमाशों को दबोच लिया। बदमाशों द्वारा हथियार का भय दिखाए जाने के बावजूद ग्रामीण पीछे नहीं हटे और उन्हें पकड़कर पिटाई कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.