Sitamarhi News: रीगा में बंदूक के बल पर फाइनांस कर्मी से 70 हजार की लूट
सीतामढ़ी, सितम्बर 11 -- Sitamarhi News: रीगा। थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव अंतर्गत मेहंदी नगर में गुरुवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर माइक्रो फाइनांस कर्मी से 70 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित फाइनांस कर्मी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के निवासी महेश राय के पुत्र टिंकू कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, टिंकू कुमार माइक्रो फाइनांस कंपनी में कर्मी हैं। गुरुवार को वह क्षेत्र में समूह लोन की राशि की वसूली के लिए निकले थे। विभिन्न समूहों से रुपये एकत्र करने के बाद वह बाइक से अपनी ब्रांच लौट रहे थे। इसी दौरान रमनगरा गांव के मेहंदी नगर के समीप बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बताया गया है कि बदमाशों ने पिस्टल निकालकर फाइनांस कर्मी को भयभीत किया और उसके पास रखे करीब 70 हजार रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.