Sitamarhi News: रिटायर्ड बैंककर्मी से 70 हजार की लूट
सीतामढ़ी, अक्टूबर 22 -- Sitamarhi News: रीगा। थाना मुख्यालय से मात्र 100 गज की दूरी पर दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक सेवानिवृत्त पेंशनधारी से 70 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पीड़ित की पहचान रीगा गांव निवासी को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व प्रबंधक राम शंकर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 70 हजार रुपये निकालकर साइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान स्टेशन टोला स्थित अति व्यस्त शंकर मंदिर चौक के सामने पहले से घात लगाए बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने उनके हाथ में रखा थैला और जेब में रखा रुपया बलपूर्वक छीन लिया और दक्षिण दिशा की ओर भाग निकले। घटना की सूचना तत्काल रीगा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.