Sitamarhi News: रिकॉर्ड में रैयती, जमीन पर अस्पताल... विवादों में सीएचसी की जमीन
सीतामढ़ी, जुलाई 8 -- Sitamarhi News: सुरसंड, प्रलयंकर। एक ही जमीन... लेकिन दावे अलग-अलग। सरकारी रिकॉर्ड उसे रैयती बता रहा है, जबकि उसी पर वर्षों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का भवन खड़ा है। अब इसी जमीन के चार डिसमिल हिस्से की कथित बिक्री ने ऐसे सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब न अस्पताल के पास है और न ही प्रशासन के रिकॉर्ड में साफ-साफ दिखाई दे रहा है। इस विवाद की आंच अब अप्रैल में अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए प्रस्तावित वेंडिंग जोन तक पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, जिस चार डिसमिल भूमि की बिक्री का मामला सामने आया है, उसी स्थान पर पहले करीब दो दर्जन दुकानें थीं। 21 अप्रैल की रात लगी भीषण आग में सभी दुकानें जलकर नष्ट हो गई थीं। इसके बाद नगर पंचायत ने प्रभावित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए इसी स्थल पर वेंडिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.