सीतामढ़ी, सितम्बर 8 -- Sitamarhi News: रिंग बांध की जमीन में निकले कई मकान-होटल, दोबारा सीमांकन से मचा हड़कंप सीतामढ़ी। शहर में निर्माणाधीन रिंग बांध सड़क की जमीन पर अतिक्रमण कर बनाए गए भवनों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को रिंग बांध का दोबारा सीमांकन शुरू किया गया। नक्शे के अनुसार कराए गए सीमांकन में कई मकान और होटल समेत अन्य निर्माण सड़क की जमीन के अंदर पाए गए। सीमांकन की कार्रवाई शुरू होते ही सड़क किनारे निर्माण कराने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। प्रशासन की टीम ने स्पष्ट किया है कि सीमांकन पूरा होने के बाद चिह्नित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी。

सीमांकन प्रक्रिया रिंग बांध की जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराने की प्रशासनिक कवायद के अंतर्गत मंगलवार को डुमरा और रीगा अंचल के अंचलाधिकारी, नगर निग...