Sitamarhi News: राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे अजमल व नव्या
सीतामढ़ी, नवम्बर 27 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सीतामढ़ी के दो होनहार खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। आगामी 27 दिसंबर से 3 जनवरी 2027 तक उत्तर प्रदेश के मोदी नगर में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय कैडेट भारोत्तोलन प्रतियोगिता के लिए जिले के अजमल हुसैन और नव्या कुमारी का चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। राजोपट्टी निवासी ताहिर हुसैन के 11 वर्षीय पुत्र अजमल हुसैन का चयन अंडर-12 आयु वर्ग के 36 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। वहीं, नाहर चौक निवासी विनोद कुमार की 13 वर्षीय पुत्री नव्या कुमारी अंडर-14 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ियों ने जहानाबाद स्थित खेल भवन में 22 और 23 नवंबर को आयोजित राज्यस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.