Sitamarhi News: रायपुर में 'खूनी रिश्ता उर्फ घायल जिंदगी' नाटक का मंचन
सीतामढ़ी, अक्टूबर 22 -- Sitamarhi News: बाजपट्टी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर दशमी की रात दुर्गा पूजा समिति, रायपुर की ओर से 'खूनी रिश्ता उर्फ घायल जिंदगी' नामक नाटक का मंचन किया गया। सामाजिक विषय पर आधारित इस नाटक में समाज में व्याप्त बुराइयों और उनके दुष्परिणामों का जीवंत चित्रण किया गया। कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को प्रभावित किया। वरीय चिकित्सक डॉ. रविंद्र प्रसाद और सामाजिक कार्यकर्ता हरिकिशोर साह के निर्देशन में आयोजित नाटक में राहुल, अशोक, रंजीत, अखिलेश, मनीष, श्याम, शैलेंद्र और रामप्रवेश सहित अन्य कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर बर्री फुलवरिया पंचायत के मुखिया राजेश दास और बनगांव दक्षिणी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सतीश कुंवर ने कलाकारों को नकद राशि, कलम और डायरी देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि बुधवार की रात 'भाई-भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.