Sitamarhi News: रमनगरा चौक पर स्कूल बस ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत
सीतामढ़ी, सितम्बर 1 -- Sitamarhi News: रमनगरा चौक पर स्कूल बस ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत सीतामढ़ी। जिले के रीगा थाना क्षेत्र अंतर्गत रमनगरा चौक पर मंगलवार की दोपहर स्कूल बस की चपेट में आकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रमनगरा गांव निवासी बैद्यनाथ राम के पुत्र राकेश राम के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, राकेश अपनी बीमार पत्नी के लिए बुखार की दवा लेने रमनगरा चौक जा रहा था। इसी दौरान चौक पर सामने से आ रही एक अनियंत्रित स्कूल बस के चालक ने उसे रौंद दिया, इससे उसकी मौके पर ही जान चली गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही रमनगरा पिकेट पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कूल बस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेज दिया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.