सीतामढ़ी, जुलाई 20 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर में जगरनाथ रथयात्रा की भीड़ का फायदा उठाकर चेन झपट्टामार गैंग ने शहर में उत्पात मचाया। गांधी चौक व गुदरी बाजार के पास शातिरों ने कई लोगों से सोने की चेन और मोबाइल झपट लिए। ​इस घटना से श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। मामले को लेकर पीड़ितों ने नगर थाना में बदमाशों के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है। ​थाना रोड निवासी अभिषेक उमंग के बड़े भाई विकास की सोने की चेन झपट ली। ​महिला श्रद्धालु कोर्ट बाजार के पास एक महिला के गले से भी शातिरों ने चेन पार कर दी। ​उज्जवल शर्मा का मोबाइल भी छीन लिया। ​घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Buxar News: महिला के गले से उड़ाया सोने की चेन ​नगर थानाध्यक्ष धनंजय चौधरी ने बताया कि द्वारा आवेदन प्राप्...