Sitamarhi News: रजिस्ट्री कार्यालय हुआ डिजिटल भूमि की खरीद-बिक्री पेपरलेस
सीतामढ़ी, अगस्त 18 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जमीन की खरीद बिक्री की प्रक्रिया पूरी तरह से पेपरलेस बनाने की शुरुआत सोमवार से हो गई है। जिले में जमीन, प्लॉट व फ्लैट खरीदने बेचने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए निबंधन कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राज्य सरकार अब जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया को पूरी तरह से पेपरलेस बनाने की घोषणा की थी, इसके बाद 17 अगस्त से राज्य के सभी निबंधन कार्यालयों में पेपरलेस निबंधन की व्यवस्था लागू हो गयी है। इससे डीड तैयार करने से लेकर स्टाम्प शुल्क, भुगतान, बायोमेट्रिक सत्यापन व डिजिटल हस्ताक्षर तक की प्रक्रिया ऑनलाईन पूरी की जाएगी। नई व्यवस्था लागू की तहत रजिस्ट्री पूरी होने के बाद डिजिटल डीड की प्रति संबंधित व्यक्ति को वाट्सएप या ई-मेल के जरिय भेजी जा सकेगी। राज्य के कई निबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.