Sitamarhi News: यौन उत्पीड़न मामले में आरोपित गिरफ्तार
सीतामढ़ी, अक्टूबर 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। यौन उत्पीड़न मामले में फरार चल रहे आरोपित को मेहसौल थाने की पुलिस ने शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गाढ़ा थाना क्षेत्र के खौपी गांव निवासी रामचरित्र सिंह के पुत्र नंदन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नंदन कुमार यौन उत्पीड़न मामले में दर्ज प्राथमिकी का आरोपित है। मामले में उसकी तलाश की जा रही थी। इसी बीच पुलिस को मिली जानकारी के आधार पर शुक्रवार की देर रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मेहसौल थानाध्यक्ष मोहम्मद असदुल्लाह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आगे की कानूनी प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से मामले में फरार चल रहे आरोपित की गिरफ्तारी हो गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.