Sitamarhi News: योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से समस्याओं का करें निष्पादन: डीएम
सीतामढ़ी, अगस्त 22 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित विमर्श सभा कक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया, जबकि सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक की अध्यक्षता नवपदस्थापित डीएम तनय सुल्तानिया ने किया।
बैठक की अध्यक्षता डीएम ने सरकार की योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता, जवाबदेही और गंभीरता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा, गुणवत्ता एवं तय मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। साथ ही आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान को सर्वोच्च प्राथमि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.