सीतामढ़ी, अगस्त 3 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी जिलाधिकारी श्वेता भारती ने की। बैठक में अपर समाहर्ता संजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे, जबकि अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक में अनुपस्थित रहने पर बुडको के कार्यपालक अभियंता एवं जिला युवा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश प्रभारी जिलाधिकारी ने दिया। आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि नए राशन कार्ड निर्माण के लिए निर्धारित 44,915 के लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 109 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा चुकी है。 यह भी पढ़ें- Biharsharif News: विकास कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं, 2 सप्...