सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। जिले में गांव स्तर पर आयोजित होने वाले वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) सत्रों की गुणवत्ता और प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए यू-मेंटॉर ऐप को प्रभावी रुप से लागू किया जाएगा। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक तथा प्रखंड अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायकों को ऐप के उपयोग और वीएचएसएनडी सत्रों की सहयोगात्मक निगरानी के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार यू-मेंटॉर ऐप के माध्यम से वीएचएसएनडी सत्रों की नियमित निगरानी की जा सकेगी। प्रभारी चिकित्सा प...