सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- Sitamarhi News: ​सीतामढ़ी । स्थानीय श्री लक्ष्मी किशोरी महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विचार संगोष्ठी सह प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. (डॉ.) वीरेन्द्र चौधरी एवं उपस्थित प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर व महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। ​विषय प्रवेश कराते हुए कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. चन्द्र भूषण ने कहा कि मानवीय जीवन-मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर है। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. कामेश्वर साह ने गांधीजी के दक्षिण अफ्रीका से लेकर भारत के स्वाधीनता संग्राम तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। ​डॉ. ललन कुमार राय ने बापू के ' सत्य ही ईश्वर है' के दर्शन को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके आदर्श पु...