सीतामढ़ी, नवम्बर 7 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी, संवाद सूत्र। मेहसौल थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के समीप एक निजी स्कूल के पास शनिवार शाम एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। हालांकि परिजन पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे है। गंभीर स्थिति में युवक को लेकर उसके दोस्त अस्पताल पहुंचे, लेकिन इमरजेंसी में उसकी मौत होने पर वे लोग भाग गए। हालांकि, भागने से पहले उन्होंने परिजनों को फोन कर घटना की सूचना दी थी। मृतक की पहचान मेहसौल वार्ड संख्या-27 निवासी मो. सदरे आलम के पुत्र मो. आदिल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से अस्पताल परिसर गूंज उठा। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि शनि...