सीतामढ़ी, जुलाई 9 -- Sitamarhi News: सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी अब लोगों की जेब पर भारी पड़ रही है। जिले में यातायात पुलिस की सख्ती के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अब भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- Sambhal News: सड़क पर उतरी पुलिस, नियम तोड़ने पर 1365 वाहनों पर कार्रवाईजुर्माना वसूली की आंकड़े इसका नतीजा यह है कि वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में अभियान चलाकर यातायात पुलिस ने 1 करोड़ 20 लाख 16 हजार 600 रुपये का जुर्माना वसूला। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं लगाने, ओवरस्पीड, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में सबसे अधिक चालान काटे गए। मासिक आंकड़ों पर नजर डालें तो जनवरी में 39 लाख 10 हजार 500 रुपये, फरवरी में 16 लाख 45 हजार रुपये, मार्च में 2 लाख 11 हजार रुपये, अप्रैल में...