Sitamarhi News: मोबाइल छिनतई में दो शातिर गिरफ्त में
सीतामढ़ी, अक्टूबर 25 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। कोचिंग से घर लौट रही युवती से मोबाइल छिनतई के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खड़का गांव निवासी उमेश साह के पुत्र अमित कुमार और कैलाश साह के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर को युवती जनरल कंपटीशन की कोचिंग कर घर लौट रही थी। इसी दौरान रुन्नीसैदपुर-बेलसंड रोड पर रॉयल कटरा होटल के समीप बाइक सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया और बेलसंड की ओर फरार हो गए। मामले में पीड़िता के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.