सीतामढ़ी, जुलाई 14 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। पुनौरा थाना क्षेत्र के तलाखपुर में प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती की गला घोंटकर हत्या से पहले घर लौटने पर विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार, रानी कुमारी डुमरा रोड स्थित एक मॉल में काम करती थी। ग्रामीणों के मुताबिक, वह एक दिन पहले अपने प्रेमी के साथ कहीं चली गई थी। रविवार देर रात जब वह घर लौटी तो पिता और उसके बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। किसी को भनक नहीं लगे, इसलिए शव को सीतामढ़ी से दूर हाजीपुर स्थित पहलेजा घाट ले जाकर रातोंरात उसका दाह-संस्कार कर दिया गया। ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार को पुनौरा थानाध्यक्ष रमन राज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घर से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घर में मौजूद मृतका की मां को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछत...