Sitamarhi News: मॉकड्रिल कर छात्र-छात्राओं को बताए गए आग से बचाव के उपाय
सीतामढ़ी, जुलाई 7 -- Sitamarhi News: उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। अनुमंडल अग्निशामालय बेलसंड की ओर से सोमवार को जन जागरूकता अभियान के तहत परसौनी पंचायत के विभिन्न वार्डों में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभियान में प्रधान अग्निक चंद्रशेखर कुमार, अग्निक चालक अमृत कुमार, अग्निक नीतीश कुमार तथा अग्निक मनोरमा कुमारी शामिल थे। अभियान के दौरान कोचिंग सेंटर में छात्र-छात्राओं को आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बचाव, प्राथमिक उपाय तथा अग्निशमन विभाग को समय पर सूचना देने के तरीकों की जानकारी दी गई। इसके बाद टीम ने पंचायत के वार्ड संख्या 10 एवं वार्ड संख्या पांच के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में मॉकड्रिल कर लोगों को आग लगने पर घबराने के बजाय सतर्कता से काम लेने और शुरुआती स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.