Sitamarhi News: मेहसौल, न्यू डुमरा व पुनौरा में दो घंटे बाधित रहेगी बिजली
सीतामढ़ी, सितम्बर 22 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। 132/33 केवी ग्रिड उपकेंद्र सीतामढ़ी में 23 सितंबर को त्रैमासिक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके कारण ग्रिड से जुड़े 33 केवी मेहसौल, 33 केवी न्यू डुमरा और 33 केवी पुनौरा पीएसएस की बिजली आपूर्ति दो घंटे बाधित रहेगी। संचरण अवर प्रमंडल, सीतामढ़ी के सहायक कार्यपालक अभियंता सूर्य मोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तीनों 33 केवी पीएसएस को जाने वाली बिजली आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित शटडाउन को देखते हुए आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले ही पूरा कर लें। अनुरक्षण कार्य समाप्त होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.