सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- Sitamarhi News: सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के मुरादपुर स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को मजदूरी भुगतान में लगातार हो रही देरी को लेकर मजदूरों का आक्रोश फूट पड़ा। सैकड़ों मजदूरों ने मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर प्रदर्शन किया और संवेदक के खिलाफ नारेबाजी की।इसके कारण निर्माण कार्य पूरी तरह ठप हो गया तथा कुछ समय तक अधिकारी एवं कर्मचारी भी परिसर के बाहर ही खड़े रहे। प्रदर्शनकारी मजदूरों का आरोप था कि पिछले छह माह से उन्हें मजदूरी नहीं मिली है। कई बार मांग करने के बावजूद केवल आश्वासन दिया जा रहा है। मजदूरों ने कहा कि भुगतान नहीं होने से उनके परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बकाया मजदूरी मिलने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देंगे।वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक पदाधिकारी एसपी सिंह ...