Sitamarhi News: मेंटेनेंस कार्य को लेकर दो घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति
सीतामढ़ी, अक्टूबर 3 -- Sitamarhi News: पुपरी। पुपरी पावर सब स्टेशन और बाजपट्टी के पीपराढ़ी पावर स्टेशन से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों में रविवार को दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल पुपरी के सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार धीरज ने बताया कि पुपरी पावर सब स्टेशन में मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। इसके कारण दोनों पावर सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान होने वाली परेशानी से बचने के लिए बिजली से संबंधित आवश्यक कार्य सुबह नौ बजे से पहले पूरा कर लें। साथ ही मेंटेनेंस कार्य में सहयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.