Sitamarhi News: मुख्यमंत्री ने दी 217.90 करोड़ रुपये की सौगात
सीतामढ़ी, अगस्त 9 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। पुनौराधाम में मां जानकी के मंगल प्रवास के ऐतिहासिक अनुष्ठान में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बखरी पहुंचे। यहां सीएम ने जिले को 217 करोड़ 90 लाख रुपये की 83 विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 14 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीतामढ़ी जिला मुख्यालय के योजना भवन का शिलान्यास किया, जबकि विभिन्न विभागों की 82 योजनाओं का उद्घाटन भी किया। बखरी स्थित मत्स्य बीज प्रक्षेत्र (ब्रूड बैंक) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने के साथ मत्स्य बीज प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने नई मत्स्य बीज उत्पादन प्रक्रिया का जायजा लिया और स्थानीय लाभुकों के बीच ऑक्सीजनयुक्त बैग में मत्स्य बीज का वितरण किया। विभिन्न विभागों की ओर से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.