Sitamarhi News: मुखिया संजू व मुन्ने सिद्दीकी के बीच विवाद गहराया
सीतामढ़ी, सितम्बर 25 -- Sitamarhi News: परिहार। परिहार प्रखंड की परिहार उत्तरी पंचायत की मुखिया संजू चौरसिया और एकडंडी गांव निवासी मुन्ने सिद्दीकी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। मुखिया का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में मुखिया संजू मुन्ने सिद्दीकी पर भड़कतीं नजर आ रही हैं। वह उसे चप्पल उतारकर मारने और मिजाज फ्रेश करने जैसी बातें कहती सुनाई दे रही हैं। बताया जा रहा है कि मुन्ने सिद्दीकी ने नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सहयोग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
विवाद का कारण शिकायत के आलोक में पदाधिकारी जांच के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मुखिया द्वारा आवेदक को कथित रूप से खरी-खोटी सुनाए जाने का वीडियो प्रसारित हुआ। इधर, मुखिया संजू चौरसिया ने मुन्ने सिद्दीकी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.