Sitamarhi News: मिल संचालक पर हमला लूटपाट का आरोप
सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- Sitamarhi News: रुन्नीसैदपुर। थाना क्षेत्र के अथरी गांव निवासी नमो नाथ प्रसाद ने गांव के नौ लोगों पर मारपीट, जानलेवा हमला, लूटपाट और तोड़फोड़ का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि 23 जून की रात उनकी आटा-मसाला मिल पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी गीता देवी के साथ भी मारपीट और बदसलूकी की गई। आरोप है कि हमलावर दुकान में तोड़फोड़ कर नकदी समेत करीब 50 हजार रुपये ले गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.