Sitamarhi News: मिलेट्स व बेकिंग प्रतियोगिता हुई
सीतामढ़ी, अक्टूबर 23 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। 51वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), सीतामढ़ी-द्वितीय में शुक्रवार को संदीक्षा अध्यक्षा शालिनी सिंह के मार्गदर्शन में मिलेट्स और बेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को शालिनी सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने संदीक्षा परिवार की सदस्यों को मोटे अनाज के पोषण संबंधी गुणों और स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने दैनिक आहार में मोटे अनाज शामिल करने पर जोर देते हुए कहा कि ये संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने में सहायक हैं। आयोजन का उद्देश्य पौष्टिक आहार के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ महिलाओं की रचनात्मकता और पाक-कला को प्रोत्साहित करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.