सीतामढ़ी, अगस्त 29 -- Sitamarhi News: पुपरी। रक्षाबंधन के अवसर पर मिठाई खाने के दौरान एक दिव्यांग युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों ने उसे तत्काल पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार पुपरी निवासी पंकज झा के पुत्र प्रणय को उनकी बहन ने राखी बांधने के बाद मिठाई खिलाई। इसी दौरान मिठाई का रस श्वास नली में फंसने से उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी और हालत गंभीर हो गई। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार मिठाई श्वास मार्ग में चले जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर्षोल्लास से हुआ रक्षाबंधन पर्व

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...