सीतामढ़ी, सितम्बर 11 -- Sitamarhi News: सीतामढ़ी। शहर के मेहसौल गुमटी के समीप शुक्रवार को मालगाड़ी की चपेट में आने से करीब 55 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई। हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही रेलवे व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर महिला की पहचान में जुटी है। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्टया मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत होने की बात सामने आई है। महिला रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंची और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पहचान होने के बाद ही अन्य जानकारी हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...