Sitamarhi News: मारपीट व बाइक जलाने की करायी एफआईआर
सीतामढ़ी, जुलाई 11 -- Sitamarhi News: रीगा। थाना क्षेत्र के सिरौली गांव निवासी स्वर्गीय राजन राय के पुत्र सुनील राय ने एफआईआर कराया है। आवेदन में लिखा है कि वह तीन भाई है और उसकी मां अभी जिंदा है। बिचला भाई अनिल राय बराबर शराब पीकर घर में आकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ गाली-गलौज करता है। वह और उसकी मां बराबर समझाती है, लेकिन पड़ोसी देवेंद्र राय एवं रंजीत राय उसे गलत दिशा देकर घर में हमेशा हंगामा कराना चाहता है। इसी क्रम में उसके घर में रखा बुलेट बाइक को सभी मिलकर आग लगाकर जला दिया। सबसे छोटा भाई सुशील कुमार ने इसकी जानकारी दिया। जब वह घर पहुंचा, तब तक उसके माझिल भाई अनिल राय भाग गया था। समझाने के बाद भी वह नहीं मानता है। थाना में आवेदन देकर सुनील राय ने अपने जान-माल के सुरक्षा की मांग की है और आवेदन देकर बाइक जलाने की एफआईआर कराई है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.