सीतामढ़ी, सितम्बर 21 -- Sitamarhi News: पुपरी। पूर्व विवाद को लेकर विभिन्न स्थानों पर मारपीट की घटना में नौ लोग जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में पुपरी के अशोक प्रसाद का पुत्र अमित कुमार, मनीष कुमार, अरुण प्रसाद का पुत्र कुणाल कुमार, अंकित कुमार, रमण कुमार, सुभाष प्रसाद का पुत्र रूपेश कुमार, ब्रजेश प्रसाद, अब्दुल कादिर की पत्नी शम्मी खातुन व हरिहरपुर के सुनील कुमार की पत्नी रजनी कुमारी शामिल है। उक्त जख्मी लोगों का इलाज पीएचसी पुपरी में किया गया है। चिकित्सक के द्वारा जख्मी अमित कुमार, मनीष कुमार व रमण कुमार को सीटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...